```php पटना: टॉप गैंगस्टर संतोष डॉन गिरफ्तार, 31 मुकदमे दर्ज, साड़ी पहनकर भागा था - KOSHI VOICE NEWS
⚡ KOSHI VOICE NEWS SPECIAL REPORT

पटना: टॉप गैंगस्टर संतोष डॉन गिरफ्तार, 31 मुकदमे दर्ज, साड़ी पहनकर भागा था

पटना पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के टॉप गैंगस्टरों में शामिल संजय कुमार उर्फ संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन को खुसरूपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक घड़ी और 18,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि संतोष डॉन पर हत्या, रंगदारी और अपहरण सहित 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें खुसरूपुर थाने में अकेले 14 मामले शामिल हैं।

ससुराल में छिपकर बना रहा था वारदात की योजना

एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि संतोष डॉन अपने ससुराल पचरुखिया में रह रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने एनएच हमजापुर के पास उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और संपत्तियों की जांच में जुट गई है।

11.50 करोड़ की अवैध संपत्ति और जमीन माफिया गिरोह

संतोष डॉन ने साल 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और 2017 से 2025 के बीच अपने और परिजनों के नाम पर करीब 11.50 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई। उसने अपने गुर्गों के नाम पर भी बेनामी जमीनें खरीदीं। जांच में यह भी सामने आया कि वह जमीन मालिकों को डराने के लिए उनका ‘रोड एक्सीडेंट’ करवा देता था और फिर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेता था। पुलिस अब ईडी को मामला सौंपने की तैयारी कर रही है ताकि उसकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जा सके।

दिसंबर 2025 में ईओयू और एसटीएफ ने उसके 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ी पहनकर भाग निकला था। उसकी पत्नी अंजु देवी खुसरूपुर प्रखंड प्रमुख हैं। पुलिस अब उसके सहयोगियों और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इससे पहले ईओयू ने उसके चार सहयोगियों – राकेश साहू, रंजीत सिंह, शशिभूषण कुमार और रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

संतोष डॉन पर संगठित आपराधिक गिरोह चलाने और अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। वह फतुहा इलाके का बड़ा जमीन माफिया माना जाता है। उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारियों पर हमला, फिरौती के लिए अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।


Disclaimer

Koshi Voice News पर प्रकाशित समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। समाचार सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, बिहार सरकार, बिहार पुलिस, सरकारी विभागों, प्रेस विज्ञप्तियों तथा अन्य मान्यता प्राप्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किए जाते हैं। कुछ तस्वीरें एवं ग्राफिक्स AI-Generated या सांकेतिक हो सकते हैं। जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि करना उचित होगा।

Grievance Officer: शिकायत, सुझाव या आपत्ति के लिए ईमेल: ceo@koshivoice.in | WhatsApp: +91 92790 09245

अपनों के साथ साझा करें
cropped 1783962182656

Koshi Voice News Desk

राष्ट्र प्रथम, जन-जन की आवाज़! कोसी वॉइस (Koshi Voice) बिहार और देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक हलचल और जमीनी हकीकत को बिना डरे, बिना झुके आप तक पहुँचाने वाला सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। निष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा संकल्प है।

Related Posts

भपटियाह शराब कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त सरायगढ़ से गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबोचा

भपटियाह शराब कांड के एक फरार अभियुक्त को बिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए…

अपनों के साथ साझा करें

सुपौल: धर्मपट्टी काली मंदिर में 5 लाख की चोरी, चोरों ने तीन गेट तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

सुपौल जिले के धर्मपट्टी स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के तीन गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और…

अपनों के साथ साझा करें

```