KOSHI VOICE • आपकी आवाज़, आपकी खबर240 City Digital News Network
KOSHI VOICEKOSHI VOICEBIHAR • INDIA • HYPERLOCAL
BREAKINGऊर्जा भंडारण को बढ़ावा: केंद्र ने ₹14,500 करोड़ की योजना को दी मंजूरी, 92 GWh क्षमता विकसित करने का लक्ष्य
राजनीति (Politics)

योगेंद्र साव फिर 3 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी बनी कार्रवाई की वजह

अभी-अभी • KOSHI VOICE Desk

योगेंद्र साव फिर 3 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी बनी कार्रवाई की वजह

रांची/हजारीबाग। झारखंड की राजनीति में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। पार्टी के अनुसार, गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मीडिया में लगातार कथित आपत्तिजनक एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां करना कार्रवाई की प्रमुख वजह बना।

नोटिस और सुनवाई के बाद कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, योगेंद्र साव को 20 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उनके जवाब की समीक्षा की गई और 26 सितंबर को व्यक्तिगत सुनवाई हुई। मामले पर विचार करने के बाद अनुशासन समिति ने निष्कासन की अनुशंसा की, जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय लिया।

पहले भी हो चुका था निष्कासन

योगेंद्र साव को इससे पहले 20 मार्च 2026 को भी अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। हालांकि, खेद व्यक्त करने और भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन देने के बाद 25 जून 2026 को उनका निष्कासन वापस लेकर उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब दोबारा कार्रवाई होने से उनका मामला फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।

हजारीबाग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और अंचल अधिकारी (सीओ) के साथ बहस से जुड़े घटनाक्रम के बाद योगेंद्र साव के बयान चर्चा में आए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनकी टिप्पणियों को लेकर विवाद बढ़ा। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से भी कांग्रेस से कार्रवाई की मांग किए जाने की खबरें सामने आई थीं।

इस कार्रवाई के साथ कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन और गठबंधन की मर्यादा को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। वहीं, योगेंद्र साव के राजनीतिक भविष्य और इस घटनाक्रम का राज्य की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर आगे नजर रहेगी।

संवाददाता – आकाश भारती
हजारीबाग, केरेडारी

#KoshiVoice #BiharNews #ArariaNews #BiharPolice #CrimeNews #BJP #Congress #RJD #JanSuraaj

Published by Koshi Voice News Desk
राष्ट्र प्रथम, जन-जन की आवाज़! कोशी वॉइस (Koshi Voice) बिहार और देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक हलचल और जमीनी हकीकत को बिना डरे, बिना झुके आप तक पहुँचाने वाला सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। निष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा संकल्प है।

← होमपेज पर वापस जाएँ