```php भागलपुर: सुल्तानगंज से साइबर गिरोह को सिम सप्लाई करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 122 ठगी के मामले उजागर - KOSHI VOICE NEWS
⚡ KOSHI VOICE NEWS SPECIAL REPORT

भागलपुर: सुल्तानगंज से साइबर गिरोह को सिम सप्लाई करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 122 ठगी के मामले उजागर

📍 साइबर क्राइम   |   August 26, 2026

भागलपुर पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साइबर डीएसपी विनय रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट को गिरफ्तार किया है, जो सुल्तानगंज से सिम खरीदकर अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान मो. अब्दुल मतीन (निवासी बरहपुरा, इशाकचक, भागलपुर) के रूप में हुई है।

छह महीने में 81 से अधिक फर्जी सिम जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले छह महीनों में 81 से अधिक फर्जी सिम कार्ड जारी कर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचा था, जिनका इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल में 122 साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया गया। आरोपी को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगी मो. आफताब (निवासी जैनपुर, शाहकुंड, भागलपुर) का नाम भी उजागर किया है।

मुफ्त रिचार्ज के झांसे में फंसाता था ग्रामीणों को

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुल्तानगंज के एक डिस्ट्रीब्यूटर से थोक में सिम कार्ड खरीदता था। इसके बाद वह अपने सहयोगी के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों को “सिम पोर्ट कराने और तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज व डेटा” देने का झांसा देता था। इस बहाने वह लोगों के आधार कार्ड, फोटो और बायोमेट्रिक ले लेता था और उनकी जानकारी के बिना एक व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड एक्टिव करा लेता था। शाहकुंड के पंचरुखी के छह से अधिक लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके नाम पर फर्जी सिम निकाले गए हैं।

साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (CCSU) को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, फर्जी सिम कार्ड साइबर अपराधियों के लिए “अदृश्य” होने का सबसे आसान माध्यम हैं, क्योंकि इनसे अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 (दिनांक 24.08.2026) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी निजी जानकारी (आधार, फोटो, बायोमेट्रिक) किसी अनजान व्यक्ति को न दें और किसी भी “मुफ्त रिचार्ज” या “पोर्टिंग” के झांसे में न आएं।


Disclaimer

Koshi Voice News पर प्रकाशित समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। समाचार सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, बिहार सरकार, बिहार पुलिस, सरकारी विभागों, प्रेस विज्ञप्तियों तथा अन्य मान्यता प्राप्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किए जाते हैं। कुछ तस्वीरें एवं ग्राफिक्स AI-Generated या सांकेतिक हो सकते हैं। जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि करना उचित होगा।

Grievance Officer: शिकायत, सुझाव या आपत्ति के लिए ईमेल: ceo@koshivoice.in | WhatsApp: +91 92790 09245

#KoshiVoice #तजअपडट #गलप #इबर #करन #POS

अपनों के साथ साझा करें
cropped 1783962182656

Koshi Voice News Desk

राष्ट्र प्रथम, जन-जन की आवाज़! कोसी वॉइस (Koshi Voice) बिहार और देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक हलचल और जमीनी हकीकत को बिना डरे, बिना झुके आप तक पहुँचाने वाला सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। निष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा संकल्प है।

Related Posts

तेलंगाना पुलिस ने ₹3.5 करोड़ की साइबर ठगी में बिहार के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देशभर में 498 शिकायतें दर्ज

हैदराबाद, 21 अगस्त 2026 – तेलंगाना पुलिस ने फर्जी फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन लोन के नाम पर देशभर में ₹3.5 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…

अपनों के साथ साझा करें

गोपालगंज: ATM कार्ड बदलकर निकासी की कोशिश, #Dial112 की सूझबूझ से साइबर अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से नकद राशि निकालने की कोशिश करने वाले एक साइबर अपराधी को #Dial112 की त्वरित कार्रवाई…

अपनों के साथ साझा करें

```