साइबर ठगों पर #BiharPolice ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे, भागलपुर जिले के साइबर थाना द्वारा फर्जी वेबसाइट बनाकर मॉल फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करीब ₹48 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कांड में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के पास से 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में यह पता चला है कि यह गिरोह कई राज्यों में फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगी करता था। साइबर थाना भागलपुर की इस कार्रवाई से ठगी के शिकार लोगों को उम्मीद मिली है। बिहार पुलिस ने साफ किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा और शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
—
📌 Your Query: Koshi Voice – A Brand Under Licence with Kaka Enterprises
📲 WhatsApp: +91 9279009245
⚠️ Disclaimer: यह पोस्ट सार्वजनिक ऐतिहासिक जानकारी, मीडिया रिपोर्ट्स एवं सोशल मीडिया स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें व्यक्त विचार ऐतिहासिक और सार्वजनिक चर्चाओं पर आधारित हैं।
✍️ Author: Koshi Voice News Desk

