```php Mahindra BE 6 SPORTEQ लॉन्च: 70 kWh बैटरी, तीन-स्क्रीन सेटअप और 651 किमी रेंज के साथ कीमत ₹19.45 लाख से शुरू - KOSHI VOICE NEWS
⚡ KOSHI VOICE NEWS SPECIAL REPORT

Mahindra BE 6 SPORTEQ लॉन्च: 70 kWh बैटरी, तीन-स्क्रीन सेटअप और 651 किमी रेंज के साथ कीमत ₹19.45 लाख से शुरू

📍 टेक्नोलॉजी एवं AI   |   August 16, 2026


Mahindra BE 6 SPORTEQ लॉन्च: 70 kWh बैटरी, तीन-स्क्रीन सेटअप और 651 किमी रेंज के साथ कीमत ₹19.45 लाख से शुरू

Mahindra ने अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 का अपडेटेड वर्जन SPORTEQ भारत में लॉन्च कर दिया है. इसमें कोई बड़ा फेसलिफ्ट नहीं है, लेकिन इसमें नया 70 kWh बैटरी पैक, तीन-स्क्रीन सेटअप, नए कलर ऑप्शन और अपग्रेडेड इंटीरियर मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19.45 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।

कीमत, वेरिएंट्स और बैटरी ऑप्शन

BE 6 SPORTEQ पांच मुख्य वेरिएंट्स में आती है: SPORTEQ One, SPORTEQ Two, SPORTEQ Three, SPORTEQ Three Plus और SPORTEQ Four। इसके अलावा, SPORTEQ Launch Edition और Formula E Freedom Edition भी उपलब्ध हैं। इसकी कीमत ₹19.45 लाख से ₹26.95 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। बैटरी ऑप्शन की बात करें तो 59 kWh SPORTEQ One और Two में, 70 kWh SPORTEQ Three और Three Plus में, जबकि 79 kWh SPORTEQ Four और Launch Edition में मिलेगा। SPORTEQ One और Two (59 kWh) को BaaS (Battery-as-a-Service) योजना के तहत भी लिया जा सकता है, जिसमें आपको ₹3.75 प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होता है। Formula E Edition अब दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – Formula E (₹24.45 लाख) और Freedom Edition (₹26.95 लाख)। डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी

डिज़ाइन, इंटीरियर और फीचर्स

BE 6 SPORTEQ का डिज़ाइन मूल मॉडल की तरह ही आक्रामक, फ्यूचरिस्टिक और कूप-जैसी सिल्हूट वाला है। इसमें C-shaped LED DRLs, एरोडायनामिक क्रीज़, 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और सिल्वर स्किड प्लेट हैं। Mahindra ने BE 6 में तीन नए शेड्स जोड़े हैं: Ruby Velvet, Rosso Impulso (केवल Formula E Edition में) और Graphite Storm (केवल Launch Edition में)।

BE 6 SPORTEQ का इंटीरियर सबसे बड़ा बदलाव है। अब इसमें तीन-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जैसा कि XEV 9e और XEV 9S में देखा गया था। स्क्रीन को एडजस्ट करने के लिए सेंट्रल ‘हैलो’ पार्टिशन को हटा दिया गया है। लोअर वेरिएंट्स में ब्लैक और डार्क ग्रीन थीम है, जबकि हायर वेरिएंट्स में ब्लैक और टैन प्रीमियम लुक दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का पैसेंजर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, Google Gemini-आधारित TEQ सूट्स, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

सेफ्टी के मामले में BE 6 SPORTEQ में 7 एयरबैग्स, ESC, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), Level 2+ ADAS, 540-डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट (HHA) मिलता है। Mahindra BE 6 को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

BE 6 SPORTEQ में अब तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। 59 kWh बैटरी पैक 548 किमी रेंज और 232 PS पावर देता है, जबकि नया 70 kWh बैटरी पैक 651 किमी रेंज और 245 PS पावर के साथ आता है। टॉप-स्पेक 79 kWh बैटरी पैक 683 किमी रेंज और 286 PS पावर प्रदान करता है। सभी वेरिएंट्स में 380 Nm का टॉर्क मिलता है। 79 kWh बैटरी 180 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो 20% से 80% तक मात्र 20 मिनट में चार्ज हो सकती है।

BE 6 SPORTEQ का मुकाबला Tata Sierra EV, VinFast VF7, MG ZS EV, Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara, Tata Curvv EV और Toyota Ebella जैसी EVs से होगा। 2024 में लॉन्च होने के बाद से BE 6 अपने फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और तकनीक के कारण काफी लोकप्रिय रही है। SPORTEQ अपडेट ने इसे और भी प्रीमियम, फीचर-लोडेड और बेहतर परफॉर्मेंस वाली EV बना दिया है।


Disclaimer


Koshi Voice News पर प्रकाशित समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। समाचार सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों, बिहार सरकार, बिहार पुलिस, सरकारी विभागों, प्रेस विज्ञप्तियों तथा अन्य मान्यता प्राप्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किए जाते हैं। कुछ तस्वीरें एवं ग्राफिक्स AI-Generated या सांकेतिक हो सकते हैं। जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि करना उचित होगा।


Grievance Officer: शिकायत, सुझाव या आपत्ति के लिए ईमेल: ceo@koshivoice.in | WhatsApp: +91 92790 09245

अपनों के साथ साझा करें
cropped 1783962182656

Koshi Voice News Desk

राष्ट्र प्रथम, जन-जन की आवाज़! कोसी वॉइस (Koshi Voice) बिहार और देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक हलचल और जमीनी हकीकत को बिना डरे, बिना झुके आप तक पहुँचाने वाला सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। निष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा संकल्प है।

Related Posts

बिहार में AI इकोसिस्टम को मजबूती: Taiyo AI India के साथ MoU को कैबिनेट की मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी AI से निगरानी

बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि Taiyo…

अपनों के साथ साझा करें

MG Hector Tomahawk EV 26 अगस्त को लॉन्च, बिना कैमोफ्लेज स्पॉट, 7-सीटर और 530km रेंज

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026 – जेएसडब्ल्यू एमजी की आगामी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी हेक्टर टोमहॉक ईवी (MG Hector Tomahawk EV) लॉन्च से पहले बिना किसी कैमोफ्लेज के भारतीय सड़कों पर…

अपनों के साथ साझा करें

```