अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध #BiharPolice ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 363 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे, कटिहार जिले के कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में बिहार STF एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने गोपाल कुमार एवं तीन महिला तस्करों को अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी में 363 ग्राम हेरोइन (कोटा) शामिल है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹73 लाख है। इसके अलावा 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इस संदर्भ में राजकीय रेल थाना कटिहार द्वारा आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि यह बड़ी खेप कहाँ से आई और कहाँ सप्लाई की जानी थी। बिहार पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा।
📌 Your Query: Koshi Voice – A Brand Under Licence with Kaka Enterprises
📲 WhatsApp: +91 9279009245
#BiharPolice #STFBihar #HeroinSeizure #KatiharRaid #KoshiVoice
⚠️ Disclaimer: यह पोस्ट सार्वजनिक ऐतिहासिक जानकारी, मीडिया रिपोर्ट्स एवं सोशल मीडिया स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें व्यक्त विचार ऐतिहासिक और सार्वजनिक चर्चाओं पर आधारित हैं।
✍️ Author: Koshi Voice News Desk

